मांडू में वर्षों से बंद जलमीनार का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, पेयजल संकट दूर करने के लिए जल्द मरम्मत की मांग
बंद जलमीनार का निरिक्षण करते जनप्रतिनिधी : प्रभात खबर
मांडू में वर्षों से खराब पड़ी जलमीनार का मुखिया और विधायक प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया आश्वासन.
मांडू : रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड मुख्यालय के समीप वर्षों से खराब पड़े पेयजलापूर्ति योजना के तहत निर्मित जलमीनार एवं उससे जुड़े खराब उपकरणों का मंगलवार को मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भैया एवं छोटेलाल ने निरीक्षण किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जलमीनार की स्थिति, पाइपलाइन एवं जलापूर्ति से संबंधित अन्य उपकरणों का जायजा लिया.
जलमीनार खराब होने से पेयजल की समस्या
मुखिया अनीता देवी ने कहा कि वर्षों से जलमीनार के खराब पड़े रहने के कारण आसपास के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजना को जल्द दुरुस्त कर चालू कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके.
पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है
विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुईंया ने कहा कि पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है. वर्षों से बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को जल्द चालू कराने के लिए विभागीय स्तर पर पहल की जाएगी. वहीं विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल ने भी खराब उपकरणों की मरम्मत कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कराने की मांग की.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में लगातार बारिश से लोबगा तालाब का बांध टूटा, 15 हजार मछलियां बहीं; एक एकड़ धान की फसल बर्बाद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए