रक्तदान से बचेंगी जिंदगियां, भुरकुंडा में रेड क्रॉस और जेएम कॉलेज ने शिविर लगाकर युवाओं से की अपील

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते डॉक्टर्स व अन्य : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा के जे एम कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ और जे एम कॉलेज भुरकुंडा के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डॉ निशाद अहमद, डॉ डॉली किस्पोटा, सोसायटी के चेयरमैन अनूप और प्राचार्या डॉ शीला सिंह ने किया. रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ के चेयरमैन अनूप कुमार ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

युवाओं से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील

रक्तदान एक महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने युवाओं और कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की. शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से वोलेंट्री मेंबरशिप भी प्रदान किया गया. उन्होंने ने कहा कि शिविर में रक्त संग्रह के बाद उसे जिले के जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों में उपलब्ध कराया जायेगा. प्राचार्या डॉ शीला सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि नए रक्त का निर्माण होता है. इसलिए अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में भाग लें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें.

ये भी पढ़ें: फोरलेन से 400 मीटर दूर सड़क के नीचे बनी सुरंग, कभी भी धंस सकती है सड़क; बड़े हादसे का मंडराया खतरा

स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान करनी चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि यह रक्त दान नहीं बल्कि महादान है, जिसके माध्यम से किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि खून की कमी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के लिए जरूर रक्तदान करना चाहिए. खून किसी लैब में नहीं बनता है बल्कि आदमी के शरीर में यह रहता है, जिसे हर 6 महीने पर डोनेट किया जाये तो शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है. डॉ निशाद ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ महिला पुरुष को रक्तदान करना चाहिए.

रक्तदान से बचाई जा सकती है मरीजों की जान

रक्त की कमी से प्रत्येक साल न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है. सड़क दुर्घटना या कोई अन्य गंभीर बीमारी से हजारों लोगों की जान बल्ड न मिलने के कारण चली जाती है. इसलिए रक्तदान करना बहुत जरूरी है, ताकि प्रभावित मरीज की जान बचाई जा सके. उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. इस अवसर पर डॉ. लीला सिंह, अरविंद सिंह, प्रो मनोज कुमार सिंह, प्रो विपुल सिंह, विनोद सिंह, प्रो नीला सिंह, प्रो अरुणजय सिंह, अंजनी कुमार सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामप्रमोद सिंह, विरेंद्र सिंह,एचएन सिंह, चंद्रजीत महतो, कुणाल कुमार, संजू कुमारी, इंद्रपाल सैनी और अनूप कुमार उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन लॉन्च, रेट्रो लुक ने जीता दिल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola