मांडू में JMM की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ पंचायत-बूथ स्तर पर आंदोलन की रणनीति तय
बैठक में शामिल झामुमो नेता | Prabhat Khabar
झारखंड मुक्ति मोर्चा की मांडू प्रखंड समिति ने खान एवं खनिज विधेयक और टाटा स्टील में रोजगार को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की है. बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए.
केदला : संथाल उपेल क्लब भेलगढ़ा में झारखण्ड मुक्ति मोरचा मांडू प्रखंड समिति की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश हांसदा एवं संचालन मंटू करमाली की. बैठक में लोकसभा में खान एवं खनिज विकास और विनियमन संशोधन विधेयक पारित काला कानून के विरुद्ध में पंचायत एवं बूथ स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.
रोज़गार को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज
इसके अलावे टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में रोज़गार को लेकर आंदोलन की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला प्रमुख बिनोद किस्कू ने वीडियो कांफ्रेंस के मध्यम से मीटिंग में अपना विचार कार्यकर्ताओं के बीच रखने का काम किया एवं आंदोलन को लेकर कई निर्देश भी दिये.
बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी
बैठक में मुख्य रूप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मांडू प्रखंड अध्यक्ष बसीर अहमद, संतोष कुमार साव, सोमर मुर्मू फूलचन्द हेम्ब्रोम, विजय किस्कू, गीता देवी, विश्राम माँझी, मंतोष सिंह, रामकिशुन गिरी, प्रखण्ड सचिव रामफल महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष उमेश महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: चौपारण के रामपुर प्लस टू स्कूल में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, सुभाष कुमार अध्यक्ष और गुलाब राम बने उपाध्यक्ष
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए