रामगढ़ में छावनी फुटबॉल मैदान से दोपहर 2:30 बजे निकलेगी यात्रा
झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
झारखंड सेवा समिति रामगढ़ द्वारा आज दोपहर 2:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होकर यह यात्रा जिला मैदान में संपन्न होगी.
रामगढ़: झारखंड सेवा समिति रामगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को रामगढ़ में ‘आओ चलें, देश के सम्मान में, तिरंगा हमारे स्वाभिमान में’ तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी गुरुवार को झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.
छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होगी यात्रा
अमित सिन्हा ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे छावनी फुटबॉल मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा. यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा.
ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू
बाइक और वाहनों के काफिले के साथ निकलेगी यात्रा
यात्रा के दौरान बाइक सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर आगे-आगे चलेंगे. उनके पीछे पैदल लोग और वाहनों का काफिला तिरंगा लेकर चलेगा. आयोजकों ने रामगढ़ के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है.
प्रेसवार्ता में ये लोग रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में मनोज मंडल, रंजन फौजी, गया प्रसाद राय, नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू बाबू, रमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, शीतल सिंह, सोनी कुमारी, राजेश राणा और किशोर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







