रामगढ़ में स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज व संवेदनशील स्थानों पर प्रहरी पहल के तहत विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया है.

विज्ञापन

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं को रोकने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रामगढ़ पुलिस की ओर से जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज तथा संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर प्रहरी पहल की जा रही है.

छोटानागपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक

गुरुवार को छोटानागपुर कॉलेज, रामानगर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, छेड़खानी की घटनाओं से बचाव और ऐसी घटनाओं की स्थिति में पुलिस की मदद लेने सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया.

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ायी गयी निगरानी

महिला सुरक्षा और छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने जिले के संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर विशेष निगरानी रखी. पुलिस का उद्देश्य स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola