बैठक में दूसरे क्षेत्र के लोगों ने डाला टेंडर, विरोध

Updated at : 22 Feb 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में दूसरे क्षेत्र के लोगों ने डाला टेंडर, विरोध

बैठक में दूसरे क्षेत्र के लोगों ने डाला टेंडर, विरोध

विज्ञापन

गिद्दी. ओनर एसोसिएशन की अरगड्डा क्षेत्रीय बैठक शनिवार को जीएम ऑफिस स्थित दुर्गा मंडप के प्रागंण में हुई. इसकी अध्यक्षता दयानंद ठाकुर ने की. बैठक में बताया गया कि अरगड्डा क्षेत्र के लोग 20-25 वर्षों से सीसीएल कंपनी में निविदा के माध्यम से वाहन देकर जीवकोपार्जन कर रहे हैं. अरगड्डा क्षेत्र में पिछले दिन तीन वाहनों का टेंडर निकाला गया है. इसमें रांची व बरकासराय क्षेत्र के कुछ लोगों ने टेंडर डाला है. कहा गया कि इससे क्षेत्र के लोगों में बेरोजगारी बढ़ेगी. इस पर विरोध जताया गया. बैठक में शशिकांत कुमार, शिवलाल प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, कुंजलाल प्रजापति, कृष्णा सिंह, मुकेश सिंह, जगदीशचंद्र बेदिया, सुरेंद्र प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, मिन्हाज अंसारी, दिनेश गोप, नागेंद्र गोप, दिनेश कुमार महतो, प्रवीण सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola