आदिवासी दाइयों की भूमिका से लेकर सांस्कृतिक पहचान तक, घाटोटांड में आदिवासी दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यकाल कार्यक्रम में शामिल अतिथि व समुदाय के लोग | Prabhat Khabar Network

टाटा स्टील फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन

घाटोटांड: अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो की ओर से जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान, पहचान और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, सामुदायिक कल्याण तथा समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम आदिवासी दाइयों का सम्मान : जीवन और कल्याण की सुरक्षा पर केंद्रित रहा. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सीईपी चीफ राजेश कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की. उन्होंने आदिवासी समुदायों की भूमिका और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए.साथ ही मानव जीवन की उत्पत्ति और झारखंड से उसके संबंध के संदर्भ में क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला.

टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह ने आदिवासी दाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में दाइयां मां और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों के संरक्षण तथा सामुदायिक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण चर्चित आदिवासी डॉक्यूमेंट्री ‘टापू राजी’ की विशेष स्क्रीनिंग रही. इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदिवासी फिल्मकार बीजू टोप्पो के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया. इसमें आदिवासी पहचान, पारंपरिक ज्ञान, संस्कृति के संरक्षण तथा आदिवासी समुदायों के अनुभवों और आकांक्षाओं को समाज तक पहुंचाने में सिनेमा की भूमिका पर चर्चा हुई.

कार्यक्रम में ओल चिकी भाषा के शिक्षक, टाटा स्टील एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने, उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा उनके विचार, ज्ञान, संस्कृति और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देने वाले मंच उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola