टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन को राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता पुरस्कार मिला

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन को राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता पुरस्कार मिला

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. डिवीजन के पावर हाउस को काउंसिल ऑफ एनवायरो एक्सीलेंस (सीइइ) द्वारा आयोजित नेशनल पावर-जेन एनर्जी एफिशिएंसी अवार्ड 2026 में प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है. यह पुरस्कार कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी ) कोल बिलो 50 मेगावाट श्रेणी में विजेता सस्टेनेबल ऑपरेशनल के रूप में दिया गया. यह उपलब्धि वेस्ट बोकारो डिवीजन के पावर हाउस द्वारा ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह सम्मान वेस्ट बोकारो डिवीजन के हेड (पावर सिस्टम्स) बापा बोल द्वारा प्राप्त किया गया. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार टीम के सामूहिक प्रयास, नवाचार और सतत ऊर्जा प्रबंधन के प्रति समर्पण का परिणाम है. टाटा स्टील निरंतर जिम्मेदार और ऊर्जा दक्ष समाधानों को अपनाते हुए उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रही है. यह उपलब्धि कंपनी के सतत विकास और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति उसके दीर्घकालिक विजन को और मजबूत करती है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola