Shibu Soren Funeral: पैतृक गांव नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की क्या है तैयारी?

शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए नेमरा में रोड की मरम्मत और बनाया गया हेलीपैड
Shibu Soren Funeral: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आज सोमवार की सुबह आखिरी सांस ली. वे 81 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में मंगलवार (पांच अगस्त) की दोपहर में दो बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंत्येष्टि की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. सड़कों की मरम्मत से लेकर हेलीपैड तक बनाया गया है.
Shibu Soren Funeral: नेमरा से सलाउद्दीन-दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में मंगलवार (पांच अगस्त) को होगा. दोपहर दो बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंत्येष्टि की तैयारी तेज कर दी गयी है. सड़कों की मरम्मत और हेलीपैड का निर्माण समेत अन्य कार्य जोरों पर हैं. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत गुरुजी ने आज सोमवार की सुबह 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली.
सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढे भरे गए
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद मुमताज अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नेमरा गांव पहुंचे. रामगढ़ से नेमरा गांव जाने के दरम्यान सिल्ली मोड़ तक जगह-जगह सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे थे. पथ निर्माण विभाग रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन कुमार मुंडा के नेतृत्व में तत्काल काम शुरू किया गया. लगभग सात-आठ स्थानों पर टीम रोड रोलर, पेलोडर, ट्रक और अन्य सामानों के साथ मरम्मत कार्य में जुट गयी.
ये भी पढ़ें: ‘अपनी बांहें पसारकर सबको छांव देते रहे, वे अमर रहेंगे’ शिबू सोरेन के निधन पर बोले पुत्र हेमंत सोरेन
जाम में फंसे रहे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री
नावाडीह रेलवे फाटक में मरम्मत का कार्य एक घंटे तक चला. इससे फाटक के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियों का जाम लग गया. झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत जिले के आला अधिकारी भी जाम में फंसे रहे.
लुकइयाटांड़ मैदान में बना है हेलीपैड
शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में हेलीकॉप्टर से शामिल होने वालों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. लुकइयाटांड़ मैदान में हेलीपैड को ठीक कराया गया है. इस हेलीपैड के बगल में ही शिबू सोरेन के पिता शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा स्थापित है.
ये भी पढ़ें: Shibu Soren: टुंडी के जंगलों में गुरुजी की चलती थी समानांतर सरकार, अदालत लगाकर सुनाते थे फैसला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




