..कुजू ग्राम समिति शौंडिक संघ महिला मोर्चा का गठन

Updated:
विज्ञापन

वाईआरसी क्लब कुजू में सोमवार को झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ जगेसर पलानी परगना के तत्वावधान में बैठक हुई.

विज्ञापन

कुजू. वाईआरसी क्लब कुजू में सोमवार को झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ जगेसर पलानी परगना के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय महिला मोर्चा के अध्यक्ष दयामंति देवी ने की. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, केंद्रीय सह सचिव रतन प्रसाद साहू, मुखिया संघ अध्यक्ष संजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, कार्यालय प्रभारी लखन प्रसाद, मनीष प्रसाद, संतोष प्रसाद, राजेश प्रसाद, अमरजीत कुमार शामिल रहे. बैठक में कुजू महिला ग्राम कमिटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष ममता देवी, सचिव अन्नू देवी, सह सचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष उषा देवी शामिल हैं. जबकि संरक्षक के रूप में नीतू देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी, शांति देवी, शकुंतला देवी, अनिता देवी के अलावे सदस्य में पूनम देवी, सुमित्रा देवी, बसंती देवी, देवंती देवी, रीना देवी, गुड़िया देवी शामिल है. मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि संघ में शक्ति है और मातृ शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं आपस में तालमेल बनाकर महीना में एक दिन अवश्य बैठक करने की बात कही. बैठक में उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, शांति देवी, सोनम साहू, खुसबू देवी, सावित्री देवी, धनेश्वरी देवी, श्यामा देवी, खिरोधर प्रसाद, मनोज प्रसाद, रवि साहू सहित संख्या में लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola