गैस पाइपलाइन को लेकर बुमरी में रैयतों की बैठक, जताया गया विरोध

Updated:
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को लेकर बुमरी पंचायत भवन में सोमवार को रैयतों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया करन बेदिया ने की.

विज्ञापन

गिद्दी. प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को लेकर बुमरी पंचायत भवन में सोमवार को रैयतों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया करन बेदिया ने की. बैठक में बताया गया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कुल्ही, दुलमी से लेकर बड़कागांव तक लगभग 70 किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है. यह भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. बैठक में यह बात सामने आयी कि इसे लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कंजगी, बुमरी, चुंबा सहित कई गांव के रैयतों की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी में है. बैठक में रैयतों ने कहा कि गांव के बीच से गैस पाइपलाइन ले जाने की तैयारी की जा रही है. रैयतों ने पाइपलाइन के रूट में बदलाव की मांग की. कंपनी ने कहा कि रूट में बदलाव नहीं होगा. इस पर रैयतों ने विरोध जताया. बैठक में रैयतों ने यह भी कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड हमलोगों को प्रति डिसमिल मुआवजा देने का जो निर्धारण किया है, वह भी सही नहीं है. इस पर भी नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में मांडू अंचल के अधिकारी, कर्मचारी, कंपनी के कर्मचारी, जयनंदन गोप, बिरेंद्र यादव, यासिन बेदिया, राजेंद्र गोप, दिवाकर यादव, डेगन बेदिया, किशोर बेदिया, चरितर गोप, महेंद्र गोप, रामदेव गोप, चंदू बेदिया, राजकुमार, राजा गोप, केदार गोप, नीता देवी, सरिता देवी, सरस्वती देवी, सुचित गोप, अधेश्वर गोप, चरका गोप, रूपन गोप, लालचंद बेदिया, झलवा देवी, नागो गोप, शीला देवी, वृंद गोप सहित कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola