रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रंधीर गुप्ता, पद व गोपनीयता की दिलायी गयी शपथ

Updated at : 17 Mar 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रंधीर गुप्ता, पद व गोपनीयता की दिलायी गयी शपथ

रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रंधीर गुप्ता, पद व गोपनीयता की दिलायी गयी शपथ

विज्ञापन

::32 वार्ड पार्षदों के मतदान के बाद रंधीर गुप्ता को 17 और प्रतिभा शरण को मिले 15 मत. :::उपायुक्त, एसपी और सभी वार्ड पार्षदों ने रंधीर गुप्ता को बधाई दी रामगढ़. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार सुबह दस बजे समाहरणालय में सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए भारत की अखंडता को अक्षुण्ण बनाने व अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की शपथ दिलायी. नवनियुक्त वार्ड पार्षदों के शपथ कार्यक्रम के बाद नये उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया हुई. वार्ड पार्षदों को उपाध्यक्ष पद के नामांकन के लिए अधिकृत किया गया. वार्ड 17 के वार्ड पार्षद रंधीर गुप्ता, वार्ड 24 की प्रतिभा शरण और वार्ड चार के अरुण कुमार कुशवाहा ने नामांकन किया. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से थोड़ी देर पहले वार्ड पार्षद अरुण कुमार कुशवाहा ने नामांकन वापस ले लिया. चुनाव मैदान में सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रंधीर गुप्ता और उम्मीदवार प्रतिभा शरण के बीच हुआ. 32 वार्ड पार्षदों के मतदान के बाद रंधीर गुप्ता को 17 और प्रतिभा शरण को 15 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने विजयी उम्मीदवार रंधीर कुमार को प्रमाण पत्र दिया. नगर परिषद के अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता को शपथ दिलायी. उपायुक्त फैज अक अहमद, एसपी अजय कुमार और सभी वार्ड पार्षदों ने रंधीर गुप्ता को बधाई दी. रंधीर गुप्ता के उपाध्यक्ष चुनाव जीतते ही समर्थकों ने मनायी खुशियां : नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर रंधीर गुप्ता की जीत के बाद समाहरणालय कक्ष के बाहर आते ही विधायक ममता देवी ने सभी का स्वागत किया. कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस नेता कुमार महेश सिंह, प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव सीपी संतन, धर्मराज राम, कांग्रेस नेता बजरंग महतो, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, मुकेश यादव, संजय साव, महिला अध्यक्ष मंजू जोशी, अनु विश्वकर्मा, पिंकी देवी, आरती मुंडा, अमित महतो, मनोज पुजहार, सुधीर मंगलेश, जकाउल्लाह अंसारी, संतोष सोनी, बलराम साहू, सागर महतो, नप अध्यक्ष गोपाल मुंडा, लक्ष्मण महतो, संजय साव, रवींद्र साव, अनिल मुंडा, गगन करमाली, रूपेंद्र महतो, पिंटू चिंगारी, पप्पू पासवान, जनार्दन पाठक, सलीम खान, हरी महतो ने सभी को बधाई दी. वार्ड पार्षद फरहद नवजात को लेकर पहुंची वोट देने : नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में वार्ड 11 के नव निर्वाचित महिला पार्षद फरहद अनीश नवजात बच्चे को लेकर डीसी समाहरणालय कक्ष पहुंची थी. फरहद अनीश अपने 11 दिन के बच्चे को गोद में लेकर पूरी चुनावी प्रकिया में शामिल हुई. चुनाव जीतकर बाहर आने पर विधायक ममता देवी ने वार्ड पार्षद के नवजात बच्चे को गोद में ले लिया और खुशी का इजहार किया. सभी वार्ड पार्षद भी नवजात बच्चे को प्यार कर रहे थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola