नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, रामगढ़ में टीबी जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 13 आर-3 संगोष्ठी में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट में नशा और टीबी मुक्त युवा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

रामगढ़: मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग बिजूलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गुरुवार को नशा एवं टीबी मुक्त युवा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ.

सम्मेलन में बीएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया. मंच का संचालन बीएड की छात्रा निशा कुमारी ने किया. संगोष्ठी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, टीबी संबंधी भ्रांतियां दूर करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया. विद्यार्थियों ने नशामुक्त व टीबी मुक्त समाज के निर्माण व स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

मौके पर प्राचार्य डॉ आनंद किशोर, प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ बिंदु कुमारी, डॉ अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, रूणा मित्रा, नोरीन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, हरिश्चंद्र साहू, स्वाती कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी व जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने व स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील के साथ हुआ.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola