रामगढ़ कॉलेज में आभा कार्ड को लेकर जागरूकता अभियान, जानें रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 13 आर-2 जागरूकता अभियान में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड निर्माण और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

रामगढ़: एबीडीएम नोडल अधिकारी डॉ उदय श्रीवास्तव के निर्देश पर गुरूवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ विमल कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आभा कार्ड निर्माण व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान में जमालटा रामगढ़ इकाई के पदाधिकारी व सदस्य ने सक्रिय सहभागिता निभायी.

अभियान के दौरान कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपना आभा कार्ड बनवाया. आभा पंजीकरण के लिए आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होता है. ओटीपी सत्यापन के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाती है.

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ना, स्वास्थ्य अभिलेखों को सुरक्षित व सुलभ बनाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना था. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है.

इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मी, छात्र-छात्राएं, जमलटा रामगढ़ शाखा के सदस्य व सहिया बहनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में जनभागीदारी, समन्वय व स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola