स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन

पतरातू. सोमवार को पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर पीटीपीएस स्थित जनता नगर पटेल चौक के समीप स्कूटी व बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक समेत एक युवती घायल हो गयी.घायलों में जनता नगर निवासी चितरंजन यादव (23), शिफाली कुमारी (23) व रोचाप निवासी आशिफ रजा (22) शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पतरातू के साईं नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चितरंजन यादव व आशिफ रजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, जबकि शिफाली कुमारी का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है. पतरातू पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola