इनरव्हील क्लब ने आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में किया पौधरोपण

विज्ञापन

रामगढ़. इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने कोबरा आर्मी प्री-प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को पौधरोपण किया. इस पहल के माध्यम से एक साधारण स्थान को बच्चों के लिए जीवंत कक्षा में परिवर्तित किया गया. क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर सुंदर बागीचा का रूप दिया. इसमें फल एवं सब्जियों को लगाया. बच्चों ने पुदीना, एलोवेरा, बैंगन, नींबू, मिर्च, शिमला मिर्च, चीकू, लेमनग्रास, तुलसी एवं स्ट्रॉबेरी का पौधा लगाया. प्रत्येक पौधे के सामने संदेश के साथ विशेष प्लेकार्ड लगाये गये. क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि यह पहल केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों में जिम्मेदारी, पर्यावरण जागरूकता और सतत जीवनशैली के बीज भी बोये गये हैं. मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, अनुराधा श्रॉफ, राजिंदर बुढ़वाल, राजिंदर कालरा, रंजू अरोड़ा, मनबीर कौर, जसमीत कौर, नीति अरोड़ा, नवलजीत कौर, जसप्रीत कौर, गुरबक्श कौर मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola