महिलाओं ने परंपरागत अंदाज में मनाया सावन महोत्सव

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

महिलाओं ने परंपरागत अंदाज में मनाया सावन महोत्सव

विज्ञापन

रामगढ़. छावनी परिषद के वार्ड नंबर चार में पिंकी देवी के आवास में रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखराज महतो ने की. मुख्य अतिथि शिवांगी प्रिया व विशिष्ट अतिथि पीयूष चौधरी थे. कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजन व कीर्तन से की गयी. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधान पहन कर झूला झूला. महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर भी चर्चा की. अतिथियों ने कहा कि सावन केवल एक मौसम नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति का प्रतीक है. सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ. मौके पर पिंकी देवी, प्रीति देवी, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, नीलम देवी, प्रियंका देवी, अंजली देवी, मंजू देवी, सजना देवी, संध्या देवी, रिया देवी, संजू देवी, सुषमा देवी, यशोदा देवी, कमासो देवी, तमसो देवी, अंजू देवी, सतीश, राकेश आर्यन, संजय, नीतीश निराला, आनंद, नीतीश दांगी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola