चोराटांड़ मैदान में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

Updated:
विज्ञापन

चोराटांड़ मैदान में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

विज्ञापन

घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो के चोराटांड़ मैदान में दिनांक 30 मार्च 2026 को सरहुल पर्व का भव्य आयोजन किया गया. चोराटांड़ सरहुल समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और प्रकृति पूजा के इस महत्वपूर्ण पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संथाल समाज भारत दिशोम के मांझी हाड़ाम बिनोद किस्कू उपस्थित रहे.वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दशई किस्कू, दीपक टुडू, नरेश हंसदा, टीएसएफ यूनिट हेड आदित्य कुमार, मुखिया अनीता देवी, राम कुमार मांझी तथा डीयोलाल हंसदा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मुख्य अतिथि बिनोद किस्कू ने अपने संबोधन में सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल, जंगल और जमीन के प्रति आस्था का प्रतीक है, जिसे हमें सहेजकर रखना चाहिए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola