स्वामी सहजानंद सरस्वती ने संघर्ष से कभी समझौता नहीं किया : सांसद

स्वामी सहजानंद सरस्वती ने संघर्ष से कभी समझौता नहीं किया : सांसद
रामगढ़. बिजुलिया स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता ब्रह्मर्षि परिषद के अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद शर्मा ने की. मुख्य अतिथि चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने स्वामी सहजानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि किसानों के प्रणेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पहचान संघर्ष व स्वाभिमान से है. उन्होंने संघर्ष से कभी समझौता नहीं किया. विशिष्ट अतिथि शिवकुमार सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षि परिवार कोई जाति नहीं, बल्कि एक परिवार का संगठन है. संरक्षक सीपी संतन, प्रो के शर्मा, मुरारी शर्मा, वृंदावन सिंह, प्रदीप सिंह, संजय कुमार राय, नित्यानंद कुमार, अरुण राय व विकास कुमार ने संबोधित किया. संचालन डॉ संजय प्रसाद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विभन सिंह ने किया. मौके पर दिवाकर सिंह, अनमोल सिंह, शशिभूषण शर्मा, विजय कुमार सिंह, प्रो बालकृष्ण सिंह, रीता तिवारी, बीके चौधरी, अखिलेश शर्मा, पिंटू शर्मा, शशिभूषण सिंह, हरिकांत वत्स, संजय शर्मा, सियाराम सिंह, पंकज सिंह, संतोष शर्मा, दिलीप सिंह, ललन सिंह, शैलेंद्र सिंह, उमेश सिंह, दीपक सिंह, रणधीर सिंह, रणजीत सिंह, हरे राम शर्मा, हरे कृष्णा शर्मा, संत कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सतीश तिवारी, प्रसन्नजीत सिंह, अशोक सिंह उपस्थित थे. स्वागत गीत ज्योति कुमारी ने प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद शर्मा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




