अच्छे कर्मों को जीवन में आत्मसात करें : मनीष जायसवाल

अच्छे कर्मों को जीवन में आत्मसात करें : मनीष जायसवाल
कुजू. सांडी फैक्ट्री स्थित शिवनगर कॉलोनी में आयोजित शिव शक्ति सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पांचवें दिन गुरुवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया. यज्ञाचार्य बालमुकुंद पांडेय, यज्ञ संचालक राकेश कुमार पांडेय, नवीन पांडेय, प्रभाकर पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, सौरभ पांडेय ने यजमान हरिनंदन चौधरी, रामदेव यादव, राजू चौधरी से अनुष्ठान कराया. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व, बुधवार की देर रात हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल यज्ञ स्थल पहुंचे. यहां उन्हें पंडितों ने रक्षा सूत्र बांध कर पूजा करायी. समिति ने अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. सांसद ने कहा कि यज्ञ जहां भी होता है, वहां साक्षात देवी -देवताओं का आगमन होता है. अपने निजी जीवन में अच्छे कर्मों को आत्मसात करने का प्रयास करें. मौके पर प्रवीण मेहता, राजू चतुर्वेदी, राजीव जायसवाल, नीरज झा, प्रदीप मुखर्जी, संजय कुमार, अशोक सिंह उर्फ भोला सिंह, राकेश चौधरी, एपी गुप्ता, ज्योति वर्मा, अनुग्रह पंडित, संजीव झा, विजय वर्मा, कुंदन ठाकुर, राहुल चौधरी, अनूप गुप्ता, राजू चौधरी, राम नारायण राम, राहुल कुमार, राजेश कुमार शर्मा, नागेन्द्र यादव, संदीप यादव, सूरज सिंह, गणेश उरांव, बुधराम,शानू कुमार, अरुण कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, गणेश राम,रोहित मालाकार, निमाय चटर्जी, चंदन ठाकुर, किट्टू कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




