बलकुदरा के ग्रामीणों ने दो लोगों का किया सामाजिक बहिष्कार

Updated at : 27 Feb 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
बलकुदरा के ग्रामीणों ने दो लोगों का किया सामाजिक बहिष्कार

बलकुदरा के ग्रामीणों ने दो लोगों का किया सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन

भुरकुंडा. बलकुदरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक कर गांव की खुशबू देवी व रवींद्र यादव का सामाजिक बहिष्कार कर दिया. बहिष्कार के बाद ग्रामीण बासल थाना पहुंचे व दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. मुखिया विजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पीवीयूएनएल के साथ हमारे हक-अधिकार की लड़ाई विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा लड़ा जा रहा है. लड़ाई के कारण ही आज गांव के 40-50 लोग कंपनी में रोजगार से जुड़ चुके हैं. इस मोर्चा को तोड़ने के लिए हमारे ही गांव की खुशबू देवी कंपनी के साथ मिलकर साजिश रच रही है. मोर्चा के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. इसलिए ऐसे लोगों का बहिष्कार जरूरी है. इनकी साजिश के कारण दर्जनों गांव के युवाओं को रोजगार के अवसर से वंचित होना पड़ रहा है. नौकरी के नाम पर पैसा उगाही की झूठी बात समाज में प्रसारित की जा रही है. बलकुदरा पुराना टोला निवासी रवींद्र यादव ने यूपीएल मैनपावर में नियुक्ति का पत्र गलत तरीके से एडिट कर उसे प्रचारित किया गया. इससे मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद की छवि खराब हुई है. इनका भी सामाजिक बहिष्कार किया गया है. ग्रामीणों से ऐसे लोगों से कोई संपर्क नहीं रखने की बात कही गयी. बैठक में मोर्चा के संरक्षक कुमेल उरांव, अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो, प्रदीप महतो, राजाराम प्रसाद, बप्पी मुखर्जी, ननकू मुंडा, मैनेजर साव, अर्जुन सिंह, राजेश महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola