Durga Puja Pandal 2025: रामगढ़ में यहां का दुर्गा पूजा पंडाल होगा खास, दिखेंगे भगवान विष्णु के दस अवतार

Updated:
विज्ञापन

वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका के प्रारूप पर बन रहा पंडाल

Ramgarh Durga Puja Pandal 2025: रामगढ़ जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. दुर्गा पूजा समिति सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट इफिको मरार में इस बार वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर बेसिलिका के प्रारूप पर पूजा पंडाल बना रही है. पंडाल में विशेष रूप से भगवान विष्णु के दस रूप विराजमान होंगे. प्रतिमाओं का निर्माण हजारीबाग के प्रसिद्ध मूर्तिकार अनिल प्रजापति द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन

Ramgarh Durga Puja Pandal 2025: भागीरथ महतो, रामगढ़-दुर्गा पूजा समिति, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट इफिको मरार में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष का पंडाल वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर बेसिलिका के प्रारूप पर आधारित होगा. पंडाल में विशेष रूप से भगवान विष्णु के दस रूप विराजमान होंगे. प्रतिमाओं का निर्माण हजारीबाग के प्रसिद्ध मूर्तिकार अनिल प्रजापति द्वारा किया जा रहा है. विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी ज्योति लाइट एंड साउंड, रामा ग्लास मरार को सौंपी गयी है. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बेदिया ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को भव्य पंडाल व भगवान विष्णु के दस रूपों का दर्शन होगा. समिति की ओर से रावण दहन का आयोजन किया जायेगा. पूजा अनुष्ठान का संचालन पंडित भवानी शंकर पाठक द्वारा किया जायेगा.

पूजा कमेटी का नाम


दुर्गा पूजा समिति एसआरयू, इफिको मरार प्रारंभ : वर्ष 1969 में कर्मचारियों द्वारा शुरू की गयी. खासियत : इस बार पूजा पंडाल में भगवान विष्णु के दस अवतार दर्शनीय होंगे
मूर्तिकार : हजारीबाग के अनिल प्रजापति.

ये भी पढ़ें: Dhanbad Durga Puja 2025: स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों तो धनबाद में यादगार होगा दुर्गोत्सव

पंडाल की विशेषता पंडाल का प्रारूप


सेंट पीटर बेसिलिका, वेटिकन सिटी पंडाल की ऊंचाई : लगभग 70 फीट पंडाल निर्माण कार्य : टेंट हाउस, चैनगड्ढा द्वारा
विद्युत सज्जा : ज्योति लाइट एंड साउंड, रामा ग्लास मरार रावण का पुतला : लगभग 65 फीट ऊंचा

पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक


प्रवीण गुप्ता , आरके प्रधान
संरक्षक : भूषण टोप्पो, बी माहता, आनंद कुमार सिन्हा, बीएस प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, शशि कुमार
अध्यक्ष : दिवाकर गिरी
सचिव : यश श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष : नंदकिशोर बेदिया. उपाध्यक्ष : आनंद प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रामलाल, गुप्तेश्वर मिश्र सह सचिव : संतोष कुमार सिंह, पार्थ कुमार सिन्हा, मुस्तफा आजाद, सुभाष, प्रमोद कुमार सिंह, राम, मनोज महतो, महेश प्रजापति, रामजी राम, अरुण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिन्हा, नकुल महतो, सीताराम बेदिया, सोहराय.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत: बिखरे परिवार में लौटी मुस्कान, गिले-शिकवे दूर कर दंपती ने बच्चे के साथ रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola