मांडू में रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

मांडू में रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
मांडू. संपूर्ण संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में निदेशक अमीषा प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन मांडू जोड़ा तालाब स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया. मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि मांडू थाना प्रभारी रामप्रवेश पासवान थे. शिविर में सदर अस्पताल रामगढ़ को 55 यूनिट ब्लड मुहैया कराया गया. अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन करना मानवता के लिए बहुत बड़ा कदम है. रक्तदान महादान है. खून की कमी के कारण प्रति वर्ष देश में काफी लोगों की मौत हो जाती है. रक्तदान करने से लोगों को कई रोगों से बचाव होता है. उन्होंने रक्तदान शिविर को सराहनीय कदम बताया. सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि इस तरह का शिविर समाज कल्याण के लिए अति आवश्यक है. थाना प्रभारी रामप्रवेश पासवान ने रक्तदान शिविर को सराहनीय कदम बताया. रक्तदान शिविर में 55 रक्तवीरों ने रक्तदान किया. मौके पर समाजसेवी अमरेंद्र गुप्ता, रंजीत सिंहा, सुरेंद्र पांडेय, धनंजय प्रसाद, राजू कुमार गुप्ता, शाहिद सिद्दीकी, पंकज कुमार गुप्ता, ज्ञानी प्रताप भारती, अरविंद कुमार महतो, झमन महतो, संजय, विक्की कुमार, शेखर सुमन, सूरज कुमार,रमेश कुमार,सागर कुमार, कुलदीप कुमार मौजूद थे. शिविर को सफल बनाने में किरण देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, सरिता भोक्ता, अनीता पाठक, कुमारी नीलम, रीमा देवी, आशा राय, सीता देवी, गीता देवी, संध्या कुमारी, नूतन देवी, रंगीना देवी, मीरा देवी, डोली कुमारी, अमरेंद्र गुप्ता, रणजीत सिंहा, सुरेंद्र पांडे, धनंजय प्रसाद, राजू कुमार गुप्ता, शाहिद सिद्दीकी, अरविंद कुमार महतो मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




