जर्जर आवासों का हुआ जीर्णोद्धार, बिरहोर परिवारों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

जर्जर आवासों का हुआ जीर्णोद्धार, बिरहोर परिवारों को मिली राहत

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू प्रखंड की कोतो पंचायत में जर्जर आवासों का जीर्णोद्धार करने से बिरहोर आदिम जनजाति के परिवार में खुशी है. शनिवार को उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया. बताया गया कि यह आवास पूर्व में कल्याण विभाग ने बनाया था. आवास जर्जर हो गया था. खाने व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बिरहोर परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थिति को देखते हुए जिंदल स्टील पतरातू ने सीएसआर के तहत इन आवासों का जीर्णोद्धार कराया है. जीर्णोद्धार के बाद अब परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो रही है. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस तरह की पहल समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola