रामगढ़ में मिनी मैराथन आज, रूट का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में मिनी मैराथन आज, रूट का निरीक्षण

विज्ञापन

रामगढ़. दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन का आयोजन पांच अप्रैल को किया जायेगा. मैराथन को लेकर शनिवार को रूट पर चर्चा की गयी. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में मैराथन के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया गया. इसमें रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, ट्रैफिक थाना के शंकर कुमार व बरकाकाना थाना के राजेंद्र उरांव शामिल थे. सभी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण एवं धावकों की सुविधा से जुड़ी सभी पहलुओं की समीक्षा की. राजीव जायसवाल ने बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन सुबह छह बजे से छावनी मैदान (फुटबॉल ग्राउंड) से होगा. सुभाष चौक से होते हुए बंजारी मंदिर, बरकाकाना रेलवे कंट्रोल ऑफिस तक जाना होगा. वहां से लौटकर छावनी मैदान (फुटबॉल ग्राउंड) आकर इसका समापन होगा. मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा के लिए पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती होगी. पूरे रूट पर जगह-जगह पेयजल के स्टॉल लगाये जायेंगे. रूट निरीक्षण में अंकित, सुमित कुमार, राहुल पासवान, विनीत यादव, सिकंदर पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola