धार्मिक आयोजन से समाज में एकता का संचार होता है : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन से समाज में एकता का संचार होता है : मंत्री

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के प्रियातु गांव स्थित देवी मंडप में आयोजित हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ में भाग लेकर पूजा-अर्चना की. मंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने युवाओं से सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. इस अवसर पर दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया महेश्वर महतो, अध्यक्ष संजय कुमार महतो, अर्जुन महतो, अजय करमाली, रामफल महतो, सुगन महतो, कुलदीप महतो, मिथिलेश महतो, सुजीत महतो, युगलकिशोर महतो, चंदन कुमार, रामप्रसाद महतो, सिकेंद्र नायक शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola