प्रदूषण पर रोक लगाने को ले कर विधायक को आवेदन

Updated at : 27 Feb 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदूषण पर रोक लगाने को ले कर विधायक को आवेदन

प्रदूषण पर रोक लगाने को ले कर विधायक को आवेदन

विज्ञापन

बरकाकाना. प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर हेहल के लोगों ने बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी को आवेदन दिया है. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि हेहल के पास मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड व चैनगडा में वेंकटेश स्पंज एंड आयरन प्राइवेट लिमिटेड का संचालन किया जाता है. दोनों फैक्ट्रियों से जहरीले रसायनिक प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. चैनगड़ा, हेहल, बनगड्डा, घुटूवा, सीसीएल कॉलोनी, दुर्गी, बरकाकाना, सीआइसी बस्ती, पीरी, उरलुंग, छोटकाकाना, तेलियातु, सिधवार, कंडेर के लोग प्रदूषण से परेशान हैं. आवेदन देने वालों में रवींद्र मुंडा, गिरीशंकर महतो, बिट्टू महतो, पंतुआ देवी, कुलदीप बेदिया, मनोज कुमार, निशा कुमार, रघु बेदिया, अरुण बेदिया, शत्रुघ्न करमाली, जमुना करमाली, मनोज, मालती, मो तहमीद, विक्की रविदास, गणेश उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola