सीएचपी साइलो काली मंदिर में स्थापित हुई माता की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

सीएचपी साइलो काली मंदिर में स्थापित हुई माता की प्रतिमा

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी की न्यू बिरसा परियोजना सीएचपी साइलो के समीप नव निर्मित काली मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ. इससे पूर्व, सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी थी. बनारस से पधारे सात पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गयी. अनुष्ठान में बतौर यजमान विस्थापित नेता गणेश गंझू व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने भाग लिया. मुख्य अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि यह नवनिर्मित मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है. झामुमो के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा कि आनेवाले वक्त में मंदिर को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जायेगा. अनुुष्ठान संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. मौके पर कलश यात्रा में मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, जिला उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुंडा, विनोद हेंब्रम, पंकज हेंब्रम, पोटंगा पंचायत उप मुखिया रवींद्र सोरेन, विजय सोरेन, आनंद बेसरा, विनोद सोरेन, प्रेम सोरेन, बंशीलाल मुर्मू, ज्ञानी राम, संतोष प्रजापति, चंद्रदीप, अजय करमाली, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, संतोष पासवान, वरुण कुमार, सौम्या, लीलमुनी देवी, डोरको देवी, कपूरमुनी देवी, बुधनी देवी, ममता देवी, तालोमुनी देवी, कविता मरांडी, सपना देवी, लक्ष्मी देवी, सविता बेसरा, बसंती देवी, क्रांति देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola