रामगढ़ में 25 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, लकी ड्रॉ में मिलेंगे आकर्षक इनाम

विज्ञापन

फोटो फाइल अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति झारखंड प्रदेश की रामगढ़ शाखा की पदाधिकारी व सदस्य. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें हस्तशिल्प, लकी ड्रॉ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

रामगढ़. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति झारखंड प्रदेश की रामगढ़ शाखा की मासिक बैठक होटल अरिहंत पैलेस में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का वार्षिक दिवाली मेला 25 अक्तूबर रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला रामगढ़ में आयोजित किया जायेगा. समिति की अध्यक्षा रिद्धि जैन ने बताया कि दिवाली मेला समिति का प्रमुख आयोजन है.

मेले में महिलाओं द्वारा बनाये गये हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खान-पान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष झलकियां होंगी. मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ भी होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे. मेले से प्राप्त आय का उपयोग महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा के कार्यों में किया जायेगा.

बैठक में मेले की तैयारियों, स्टॉल आवंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लकी ड्रॉ की रूपरेखा पर भी चर्चा की गयी. बैठक में सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू मोदी, अरुणा जैन, नैना मेवाड़, सिंपल बरेलिया, स्वाति पंसारी, रेणु मित्तल, निर्मला अग्रवाल, बिमला जलान, कुसुम गुप्ता, शीला जैन, अनीता बंसल, किरण अग्रवाल, मुन्नी मोदी, पिंकी मोदी, रीना अग्रवाल, नीलम जैन, सबिता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा के राजा पहाड़ी शिव मंदिर मामले में हाइकोर्ट सख्त, पूछा- किस कानून ने आपको ट्रस्ट खत्म करने का अधिकार दिया?

ये भी पढ़ें: JSSC CGL परीक्षा रद्द, TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां भी कैंसल, हेमंत सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की मांग


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola