महायज्ञ से आपसी सद्भाव और धार्मिक चेतना होता है मजबूत : चंद्रप्रकाश चौधरी

Updated at : 22 Mar 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ से आपसी सद्भाव और धार्मिक चेतना होता है मजबूत : चंद्रप्रकाश चौधरी

महायज्ञ से आपसी सद्भाव और धार्मिक चेतना होता है मजबूत : चंद्रप्रकाश चौधरी

विज्ञापन

सात दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह मानस पाठ का भव्य शुभारंभ 22 चितरपुर एफ – कलश यात्रा में शामिल सांसद व अन्य दुलमी. दुलमी प्रखंड के बोंगासोरी गांव में रविवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सात दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह मानस पाठ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, पार्षद प्रीति दिवान एवं होन्हे पंचायत के मुखिया राजीव मेहता थे. अतिथियों ने ध्वज दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि यज्ञ से आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं. कलश यात्रा में 451 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बाजे-गाजे के साथ भैरवी जलाशय तक यात्रा की. यज्ञाचार्य बालेश्वर पांडेय ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और विधिवत कलश स्थापना की गयी. मौके पर बलराम महतो, बैजनाथ महतो, ब्रजनंदन महतो, प्रकाश रंजन, डॉ सूबेदार, रंजीत महली, अनिल महतो, दिलीप महतो, सुरेंद्र महतो, प्रवीण महतो, कोलेश्वर महतो, अरुण महतो, हीरालाल महतो, रविंद्र महली, मुकेश पटेल, सिकंदर सिन्हा, भागीरथ महतो, रत्न लाल महतो, किशोरी मुंडा, लखेंद्र प्रजापति, अमित महतो, आशा देवी, रीना देवी, सावित्री देवी, पूनम देवी, गायत्री देवी, ललिता देवी, सीता देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola