:::गिद्दी : अधिकार महारैली को सफल बनाने का निर्णय

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

गिद्दी : अधिकार महारैली को सफल बनाने का निर्णय

विज्ञापन

गिद्दी. बृहद झारखंड समन्वय समिति की डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक बुधवार को बलसगरा में हुई. इसकी अध्यक्षता कुमेश्वर महतो ने की. बैठक में बताया गया कि एक मार्च को रांची में कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया है. इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि महारैली के माध्यम से सरकार से कुरमी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने की मांग की जायेगी. बैठक में बताया गया कि कुरमी/कुड़मी अधिकार महारैली में डाड़ी प्रखंड से हजारों की संख्या में कुरमी समाज के लोग भाग लेंगे. डाड़ी प्रखंड की सभी पंचायतों में तैयारी समिति गठित की गयी. संचालन कपिलदेव महतो ने किया. बैठक में जगदीश महतो, नारायण महतो, अशोक महतो, संजय महतो, रामेश्वर, उमेश महतो, नरेश पटेल, सुखदेव महतो, सेवक महतो, किशोर, बैजनाथ महतो, पिंटू, दिलीप, राजेश महतो, इंद्रलाल महतो, धनेश्वर महतो, करण कुमार, देवनारायण महतो, हरीश महतो, रघु महतो, महावीर उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola