अखाड़ा परंपरा हमारी विरासत, युवाओं की भागीदारी से होगी और मजबूत : राजीव जायसवाल

Updated:
विज्ञापन

अखाड़ा परंपरा हमारी विरासत, युवाओं की भागीदारी से होगी और मजबूत : राजीव जायसवाल

विज्ञापन

दुलमी. रामनवमी के अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से चल रहे सांसद लाठी वितरण अभियान के तहत सिकनी दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई. तत्पश्चात अखाड़ा से जुड़े युवाओं और सदस्यों के बीच लाठी का वितरण किया गया. युवाओं ने रामनवमी के अवसर पर अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन का संकल्प लिया. श्री जायसवाल ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सांसद प्रतिनिधि बिक्की महतो एवं संचालन उपमुखिया उमाशंकर महतो ने किया. इस अवसर पर हरेंद्र करमाली, प्रशांत सिन्हा, मित्रलाल महतो, गोपाल महतो, श्याम महतो, रंजीत नायक, खिरोधर ठाकुर, कमलेश महतो, श्याम किशोर महतो, जनार्दन महतो, भास्कर महतो, तुलसी महतो, पवन पटेल, भोगीनाथ महतो, कुणाल सिंह, आर्यन गुप्ता, तेजनाथ महतो, उपेंद्र महतो मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola