काम का दबाव ट्रेन परिचालन के लिए खतरनाक : मो ज्याउद्दीन

Updated at : 22 Feb 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
काम का दबाव ट्रेन परिचालन के लिए खतरनाक : मो ज्याउद्दीन

काम का दबाव ट्रेन परिचालन के लिए खतरनाक : मो ज्याउद्दीन

विज्ञापन

बरकाकाना. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार को भारतीय रेल की लंबित मांगों को लेकर डिमांड डे मनाया गया. इसको लेकर इसीआरकेयू बरकाकाना शाखा ने रेलकर्मियों की रैली निकाली. रैली शाखा कार्यालय से मेन रोड होते हुए कंट्रोल कार्यालय तक पहुंची. रैली का नेतृत्व इसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज्याउद्दीन व जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने किया. संयोजन शाखा सचिव महेंद्र प्रसाद महतो, अमर कुमार सिंह व विक्रम कुमार ने किया. रैली कंट्रोल कार्यालय पहुंच कर वहां गेट मीटिंग में बदल गयी. इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल यातायात प्रबंधक राजहंस कुमार सिंह को राष्ट्रीय व रनिंग कर्मचारियों से जुड़े मांग पत्र को सौंपा. श्री राजहंस ने सभी मामलों को संबंधित फोरम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. मो ज्याउद्दीन जोनल व श्री शर्मा ने कहा कि बरकाकाना खलारी प्रक्षेत्र के रनिंग कर्मचारियों पर मंडलीय प्रशासन अतिरिक्त काम करने का दबाव बना रहा है. इस मानसिक स्थिति से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. यह ट्रेन परिचालन के लिए खतरा पैदा कर रहा है. मौके पर पीके गांगुली, वकील खान, आदित्य कुमार, कमल किशोर, अमर कुमार सिंह, अमर यादव, रामप्रवेश कुमार, आरके कुमार, विक्रम कुमार, मृत्युंजय, मुकेश लाल, संजय कुमार, इरफान अंसारी, रणधीर प्रसाद, विकास कुमार, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, सुजीत, अशोक महतो, इकरार, अनवर, रंजीत, मुकेश चौधरी, विपिन कुमार, रामचंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, मो तालीब, जितेंद्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola