बड़काचुंबा में मां रक्षा काली पूजा हुई, 791 बकरे के दी गयी बलि

बड़काचुंबा में मां रक्षा काली पूजा हुई, 791 बकरे के दी गयी बलि
. प्रतिनिधि, गिद्दी (हजारीबाग)
बड़काचुंबा में मंगलवार की रात मां रक्षा कली पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ की गयी. पूजा पंडाल का उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल महतो व गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने किया. आचार्य इंद्रजीत गांगुली, गिरजानंद पांडेय, दीपक पाठक ने यजमान अर्जुन शर्मा से पूजा करायी. इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. रात एक बजे से लेकर सुबह सात बजे तक 791 बकरे की बलि दी गयी. पूजा पंडाल के आस-पास कई तरह की दुकानें लगी हुई हैं. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर मां काली की पूजा वर्ष 1935 से लगातार माघ कृष्ण अमावस्या के दिन होती आ रही है. गांव के लोगों में इस पूजा के प्रति आस्था व श्रद्धा है. पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1934-35 में गांव में हैजा फैलने से कई लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद मां रक्षा काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. इसके बाद लोगों की मौत थम गयी थी. उस समय से लोगों में मां रक्षा काली के प्रति गहरी आस्था है. पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के पदाधिकारी प्रभात बेलथरिया, जितेंद्र मिश्रा, पुरंजय मिश्रा, रामप्रकाश भटेले, सोनू कुमार तिवारी, प्रेम बेलथरिया, अमित बेलथरिया, रामप्रकाश कुमार, अरुण गोस्वामी, ओमप्रकाश भटेले, निरंजन महतो, सुदामा करमाली, अनिल सोनी, अरविंद प्रसाद गुप्ता, राजेश घटवार का योगदान रहा. इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू, पंसस मनोज महतो, पूर्व मुखिया सुमित्रा देवी, संतोष मोदी उपस्थित थे.
गिद्दी थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित : चुंबा काली पूजा समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे गये गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार को सम्मानित किया. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है. यह हम सभी के लिए खुशी की बात है. इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारी, मुखिया व ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




