हर दिल में एकता से ही होगा बाबा साहेब का सपना साकार : महाप्रबंधक

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 16 Apr 2026 12:25 AM

विज्ञापन

हर दिल में एकता से ही होगा बाबा साहेब का सपना साकार : महाप्रबंधक

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक राजीव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पीओ ललन राय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा केक काटकर किया. महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि हर हाथ में शिक्षा और हर दिल में एकता होगी, तभी बाबा साहेब का सपना साकार होगा. उन्होंने सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कामगारों की एकता को इसका जीवंत उदाहरण बताया. सरस्वती विद्या मंदिर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित कविता, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसओपी रामानुज प्रसाद एवं संचालन सचिव महेंद्र मिस्त्री ने किया. इस अवसर पर गौतम नाथ, आरके साहू, रितेश केसरी, राजेंद्रनाथ चौधरी, आरपी सिंह, चंदेश्वर सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, पवन दांगी, विशाल कुमार, राकेश रोशन, प्रदीप पटवा, धनेश्वर राम उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन रविदास, शिव राम, भागीरथ मानकी, रोशन करमाली, चंदर कुमार, रामू राम, जमुना राम, रामप्रसाद भुइयां, मुख्तार अंसारी, चमक लाल एवं संजय रवि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola