जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

रामगढ़. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने डोर -टू -डोर अभियान चला कर रामगढ़ प्रखंड के लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया. विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार ने कानूनी अधिकारों के साथ-साथ सामाजिक कल्याण विभाग, रोजगार कार्यालय द्वारा चलायी जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में भी लोगों को बताया. लोगों को बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति के पास अपना केस लड़ने के लिए पैसे नहीं है, तो वह डीएलएसए के पैनल तले आने वाले वकीलों से संपर्क करके उनकी मदद ले सकता है. लंबे समय से चल रहे पारिवारिक वाद, बिजली संबंधी, बैंक व अन्य निपटारा योग्य मामलों का लोक अदालत के दिन व्यवहार न्यायालय आकर निपटारा करा सकते हैं. अभियान मे एलएडीसी के सहायक अधिवक्ता अभिनव कुमार, पैनल अधिवक्ता शिवनाथ ठाकुर, अधिकार मित्र विनोद कुमार महतो, संगीता महतो, किशोर कुमार मुंडा, राजन कुमार मुंडा, प्रकाश महतो, सुजीत कुमार सोनी, सहिया दीदी गीता देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola