रामनवमी पूजा के उपलक्ष्य पर रबोध में जागरण

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पूजा के उपलक्ष्य पर रबोध में जागरण

विज्ञापन

गिद्दी. रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात रबोध में जागरण का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन तोपा परियोजना के पीओ मनोज कुमार सिंह, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने किया. पीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन अवसर पर जागरण का आयोजन लोगों को धर्म व संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. जागरण मंडली के गायक पंकज कुमार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. गायिका खुशबू कुमारी, रीना, रिंकी, गोपाल ने भक्ति गीतों से लोगों को रात भर बांधे रखा. ढोलक पर अशोक पंडित, बेंजो पर लखेंद्र, पैड पर मनोज कुमार, की-बोर्ड पर रितेश कुमार गायकों को संगत दे रहे थे. इस अवसर पर उमेश करमाली, निलेश कुमार, आलोक सिंह, निखिल कुमार, बालेश्वर पटेल, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश, सर्वेश सिंह, हेमंत सिंह, बबन सिंह, आशीष सिंह, अभिजीत सिंह, सुमित सिंह, अखिलेश सिंह, संजीत सिंह, किशन भुइयां, अमर सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola