झमाझम बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, गोला और रजरप्पा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
फोटो फाइल : 13गोला, 05- तिरंगा यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गोला और रजरप्पा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
गोला: स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को गोला मंडल एवं रजरप्पा मंडल भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. गोला मंडल की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जितेंद्र साहू ने किया. यात्रा मेन रोड स्थित डाक बंगला से शुरू होकर अग्रवाल टोला, चौक बाजार, महादेव मंडा और डीवीसी चौक होते हुए रजरप्पा चौक पहुंचकर संपन्न हुई. हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाये.
यात्रा के दौरान झमाझम बारिश शुरू होने के बावजूद कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बारिश में भी यात्रा में शामिल रहे. इस दौरान हर शक्ति केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया तथा लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने व दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गयी. वहीं रजरप्पा मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में आरएस सेलिब्रेशन पैलेस से ब्लॉक चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
भाजपा जिला मंत्री बबलू साव, उप प्रमुख विजय ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. संतोष कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. यात्रा के माध्यम से एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया.
मौकै पर उत्तम कुमार कुशवाहा, चंद्रशेखर उपाध्याय, ललन कुमार, संतोष साव, सुधीर महतो, नंदकिशोर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Raj Kumar
राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









