मांडू सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा हुई पूरी तरह डिजिटल

मांडू सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा हुई पूरी तरह डिजिटल
मांडू. मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. इसके लिए सभी आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. इससे अब अस्पताल में पेपरलेस व्यवस्था लागू हो गयी है. नयी व्यवस्था के तहत मरीजों का रजिस्ट्रेशन अब आभा आइडी के माध्यम से किया जा रहा है. ओपीडी में मरीजों की पर्ची डिजिटल रूप से तैयार की जा रही है. इससे केवल समय की बचत हो रही है. लैब जांच, एक्स-रे तथा दवा वितरण जैसी सेवाएं भी ऑनलाइन प्रणाली के जरिए संचालित की जा रही है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रश्मि रोमिला सांगा ने बताया कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से अस्पताल की कार्यशैली अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो गयी है. मरीजों को दिये गये यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पूरी चिकित्सा जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रखी जा रही है. इससे भविष्य में मरीजों के इलाज से संबंधित सभी रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




