उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
रामगढ़. समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए उपायुक्त ने बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी प्रखंड प्रसार पदाधिकारियों को विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी विद्यार्थियों का अपार आइडी बनाने को कहा. सभी प्रखंड प्रचार पदाधिकारी को यूडेस इडी में समय पर डाटा भरने को कहा. उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए पेयजल की व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने के लिए कहा. उन्होंने नियमित रूप से बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने व उन्हें आयरन की गोली खिलाने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाने व 50 साल से ज्यादा उम्र की रसोइयों की वृद्धा पेंशन शुरू करने काे कहा. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




