..प्रधान लिपिक को उपायुक्त ने किया निलंबित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदास्थापित महिला दंत चिकित्सक जेनी सिंह के साथ प्रधान लिपिक सईद नकवी के द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र के सभी चिकित्सक गोल बंद हो गये.
विज्ञापन
मामला : महिला दंत चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का
मांडू. मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदास्थापित महिला दंत चिकित्सक जेनी सिंह के साथ प्रधान लिपिक सईद नकवी के द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र के सभी चिकित्सक गोल बंद हो गये. चिकित्सकों ने इसकी सूचना रामगढ़ उपायुक्त को दी. जिसके बाद उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधान लिपिक सैयद नकवी को निलंबित कर दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार को केंद्र में प्रधान लिपिक सैयद अहमद नकवी से महिला दंत चिकित्सक जेनी सिंह द्वारा रूम की चाभी मांगने पर प्रधान लिपिक द्वारा कुछ बात बोला गया. जिसे देखते ही देखते दोनों में काफी बहस शुरू हो गयी. और बात थाना से लेकर उपायुक्त तक जा पहुंची. इसके बाद उपायुक्त ने प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया. इधर महिला दंत चिकित्सक ने दुर्व्यवहार को लेकर मांडू थाना में आवेदन दिया था.इस संबंध में शनिवार को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रश्मि रोमिला सांगा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं स्वयं मामले की गहन जांच कर रही हूं. साथ ही अपनी पैनी नजर रखी हुई हूं. आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई तो की जा चुकी है. फिर भी मैं मामले की गहन जांच कर रही हूं.
मेरे उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद: प्रधान लिपिक
मामले को लेकर आरोपित प्रधान लिपिक सैयद अहमद नकवी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं प्रधान लिपिक होने के नाते सभी के कार्य को लेकर बराबर बोलता रहता था कि लोग समय पर आए और चिकित्सा सेवा दें. क्योंकि मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनएच 33 फोरलेन सड़क के पास है. ऐसे में कई बार सड़क दुर्घटना के शिकार हुए मरीज पहुंचते हैं. लेकिन चिकित्सक नहीं रहने पर उन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए बार-बार सभी लोगों को समय पर आने की बात करते रहते थे. इसी को लेकर मामले को सभी लोगों ने तूल पकड़ा दिया. उन्होंने कहा कि अगर मेरे मेरे ऊपर लगाए गए आरोप सिद्ध होते है तो जो भी कार्रवाई की जाएगी उसे मैं स्वीकार कर लूंगा. लेकिन मेरे उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. पीड़िता दंत चिकित्सक ने भी रखी अपनी बात इस संबंध में पीड़िता दंत चिकित्सक डॉ जेनी सिंह से दूरभाष पर मामले को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो भी कार्रवाई की जा रही है संघ के द्वारा की जा रही है. प्रधान लिपिक सैयद अहमद नकवी द्वारा हमेशा कोई भी चिकित्सक हो या कर्मी कहीं जाने पर से पहला उनका इजाजत लेने की बात कहते थे. उनका बात नहीं मानने पर आक्रोशित हो जाते हैं. शुक्रवार को मेरे साथ घटी घटना की जानकारी मांडू थाना व उपायुक्त दी जा चुकी है. उनके द्वारा कार्रवाई भी किया गया है. साथ ही आगे संघ द्वारा जो भी निर्णय लिया जायेगा उस पर हम लोग कार्य करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










