भारत की जनगणना को लेकर तकनीकी सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

भारत की जनगणना को लेकर तकनीकी सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों के प्रश्नों का किया गया समाधान रामगढ़.उप विकास आयुक्त के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के संचालन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में जिला, चार्ज अधिकारी व तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण 10 से 12 मार्च तक चला. प्रशिक्षण में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल मौजूद थे. प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने की. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, डाटा संकलन की विधि, तकनीकी उपकरणों के उपयोग तथा कार्यों के सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी दी गयी. जनगणना कार्य के बारे में बताते हुए अधिकारियों को इसे पूरी जिम्मेदारी व सटीकता के साथ संपन्न करने को कहा गया. प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों, ऑनलाइन डाटा इंट्री, तकनीकी समस्याओं के समाधान व मैदानी स्तर पर होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola