बयांग में चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों का इलाज

Updated:
विज्ञापन
बयांग में चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों का इलाज

बयांग में चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों का इलाज

विज्ञापन

दुलमी. कुल्ही पंचायत के बयांग गांव स्थित पुराना दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार को इनलैंड पावर लिमिटेड एवं इनलैंड ग्रीन एनर्जी ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. शिविर में चिकित्सक डॉ जितेंद्र प्रसाद ने 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी. इस अवसर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. लोगों ने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं. मौके पर उपमुखिया सुबोध महतो, इनलैंड पावर प्लांट के सीएसआर प्रबंधक मितेन मुखर्जी, उपप्रबंधक रमेश कुमार, समाजसेवी ब्रजेश कुमार सिन्हा, मकरध्वज करमाली, सुदामा भगत, बालेश्वर भगत, जयंत महतो, संतोष महतो, जगतु मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola