चरही इलेवन की टीम बनी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Updated at : 28 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
चरही इलेवन की टीम बनी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

चरही इलेवन की टीम बनी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

विज्ञापन

बरकाकाना. पीरी पंचायत प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मेगा फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि एएसआइ अरविंद कुमार, मुखिया नीलम देवी, मुखिया मोकीम आलम, पंसस फरीद अंसारी, बालेश्वर कुमार मेहता, पनेश्वर महतो, बिहारी महतो, पूजा महतो, राजन यादव, आजाद अंसारी, प्रदीप करमाली, परवेज आलम, कपिलदेव दांगी, मो क्यामुद्दीन देवराज बेदिया मौजूद थे. फाइनल मुकाबला रेहान इलेवन चरही व डिस्को इलेवन लपंगा के बीच हुआ. टॉस जीतकर चरही की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर 130 रन बनाया. लपंगा की टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाया. मैन ऑफ दी सीरीज चंदन सिंह व मैन ऑफ द मैच विकास पांडेय को दिया गया. बेस्ट अनुशासन टीम का अवार्ड तालाटांड़ पतरातू इलेवन को मिला. अतिथियों ने विजेता टीम को 41 हजार प्राइज मनी व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 31 हजार प्राइज मनी व ट्रॉफी देकर हौंसला बढ़ाया. अंपायर की भूमिका मो जिकरुल्लाह व मनोव्वर अंसारी ने निभायी. दुर्वेज आलम, इम्तियाज इराकी व कमरुल अंसारी ने कमेंट्री की. मौके पर शमशाद अंसारी, एस अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, एस अंसारी, अताउर रहमान, मो ताजुद्दीन, अब्दुल अंसारी, मो अमरुल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola