परियोजना प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी हर संभव सहायता : महाप्रबंधक
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन
परियोजना प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी हर संभव सहायता : महाप्रबंधक
विज्ञापन
बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के सीएसआर योजना के तहत दुर्गी पंचायत में पीसीसी सड़क, जल निकासी चैनल का उद्घाटन मंगलवार को किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे. मुखिया मोकिम आलम ने बताया कि सीसीएल के सीएसआर योजना के तहत दुर्गी बस्ती के अंबा मोड़ से दशकर्मा घाट तक पीसीसी पथ व जल निकासी चैनल का निर्माण कराया गया है. इस पथ निर्माण की व्यवस्था से ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है. ग्रामीणों ने बताया गया कि सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. मोटर वाहनों के आवागमन में भी अवरोध उत्पन्न होता था, लेकिन पथ निर्माण के बाद इन समस्याओं से छूटकारा मिली है. महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व के लिए प्रतिबद्ध है. परियोजना प्रभावित क्षेत्र को हर संभव सहायता दी जाएगी. मौके पर आशीष कुमार पति, शुभम शौर्य, शशि कुमार पंकज, कुमार अंकित, रितेश कुमार, पुष्कर कुमार, मो आबिद, मो सफीक, ताजुद्दीन अंसारी, मो सलीम, मो दिलदार, डॉ एअली राही, तारिक अहमद, तनवीर अहमद, मुन्ना अंसारी, जितेंद्र मुंडा, मूंगा लाल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










