ePaper

मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

Updated at : 18 Jun 2020 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : बड़काचुंबा गांव के वार्ड सदस्य के साथ पूर्व उपमुखिया ने मारपीट व छिनतई की है. उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वार्ड सदस्य को जान मारने की धमकी दी है. इसे लेकर वार्ड सदस्य गंगाराम ऋषि ने गिद्दी थाना में लिखित शिकायत की है. इस संबंध में गिद्दी थाना में एसटी-एससी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसमें पूर्व उपमुखिया ललन कुमार शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में वार्ड सदस्य गंगाराम ऋषि का कहना है कि 14 जून को घर का राशन लेने के लिए दुकान जा रहे थे. इसी दौरान दिन के एक बजे बेसिक स्कूल चुंबा के नजदीक पूर्व उपमुखिया ललन कुमार शर्मा अचानक मोटरसाइकिल (जेएच01एबी-8961) से वहां पहुंचा.

वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमें गाली गलौज करने लगा. इसके बाद वह हमें मारपीट करने लगा. उसने हमें जान मारने व उठा लेने की धमकी दी है. उसने मेरी जेब से 2650 रुपये ले लिया. यह पैसा राशन का था. वार्ड सदस्य गंगाराम ऋषि ने का कहना है कि उसके इस कार्रवाई से हम भयभीत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola