ePaper

33091 सीसीएलकर्मियों के बोनस पर दिल्ली में 22 सितंबर को होगी बैठक

Updated at : 15 Sep 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bonus News CCL Jharkhand

सीसीएल में बोनस पर समझौता 22 सितंबर को नयी दिल्ली में.

Bonus News: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के 33,091 कोयलाकर्सीमियों को बोनस का बेसब्री से इंतजार है. लोग बोनस के पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सीसीएल ने 22 सितंबर 2025 को नयी दिल्ली में बोनस पर वार्ता के लिए बैठक बुलायी है. इसलिए कोयलाकर्मियों की निगाहें 22 सितंबर पर टिकी हैं.

विज्ञापन

Bonus News| कुजू (रामगढ़), धनेश्वर प्रसाद : नवरात्र शुरू होने में अब 10 दिन भी नहीं बचे. हर साल दुर्गा पूजा पर 33,091 सीसीएलकर्मियों को परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड के तहत बोनस का भुगतान किया जाता है. बोनस भुगतान पर जेबीसीसीआई -11 के स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक 22 सितंबर को होगी. बैठक नयी दिल्ली में बुलायी गयी है.

परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड पर होगी चर्चा

बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन और प्रबंधन के बीच वर्ष 2024-25 के परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड यानी पीएलआर पर चर्चा होगी. उम्मीद जतायी जा रही है कि पूजा से पहले कामगारों को बोनस का भुगतान कर दिया जायेगा. सीसीएलकर्मी सहित उनके परिजन बोनस पेमेंट की आस में हैं. दुर्गा पूजा से छठ तक का बजट बनाने में भी जुट गये हैं. कर्मचारियों को 22 सितंबर का इंतजार है. उन्होंने उम्मीद है कि उस दिन उनके लिए कुछ खुशखबरी आयेगी.

रामगढ़ जिले के इन क्षेत्रों में होगा बोनस का भुगतान

  • कुजू
  • रजरप्पा
  • बरका सयाल
  • अरगडा
  • चरही
  • सीडब्लूएस, बरकाकाना
  • माइंस रेस्क्यू स्टेशन
  • सेंट्रल हॉस्पिटल, नयी सराय

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोयला कर्मियों के बोनस से गुलजार होगा बाजार

कोयलाकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के कारोबारी भी बैठक के निर्णय और पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं. कारोबारियों का कहना है कि बोनस बंटने के बाद बाजारों का कारोबार और भी गुलजार हो जाता है. तीज त्योहार के साथ ही पूजा बाजार सजने लगे हैं. धीरे-धीरे बाजारों में खरीद-बिक्री बढ़ने से एक बार फिर बाजारों की रौनक लौटने लगी है. दशहरा, धनतेरस, दिवाली, छठ जैसे पर्व आने वाले हैं.

दुकानें सजाने लगे हैं कारोबारी

त्योहार के सीजन को देखते हुए कारोबारी अपनी दुकानों को सजाने लगे हैं. दुकानों में स्टॉक बढ़ाये जा रहे हैं. जिले के इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, गहने, वस्त्र परिधान, बाइक, कार के शोरूम में पूजा बाजार की चहल-पहल बढ़ने लगी है. पर्व-त्योहारों के दौरान कई लोग भीड़ से बचने के लिए अभी से ही खरीदारी शुरू कर चुके हैं.

वर्ष 2024 में 93750 रुपए तक मिला था बोनस

कोल इंडिया में कार्यरत कामगारों को वर्ष 2007 में मात्र 6,000 रूपए बोनस के तौर पर मिले थे. हर साल बोनस में बढ़ोतरी होती रही. वर्ष 2024 में यह रकम बढ़कर 93,750 रूपए तक पहुंच गया.

सीसीएल के कोयलाकर्मियों के बोनस में हुई वृद्धि का ऐसा रहा है ग्राफ.

कोयला मजदूरों को अब तक मिले बोनस की तालिका

वर्षबोनस की राशिराशि में वृद्धि
201121000 रूपए
201226000 रूपए5000 रूपए
201331500 रूपए5500 रूपए
201440000 रूपए8500 रूपए
201548500 रूपए8500 रूपए
201654000 रूपए5500 रूपए
201757000 रूपए3000 रूपए
201860500 रूपए3500 रूपए
201964700 रूपए4200 रूपए
202068500 रूपए3800 रूपए
202172500 रूपए4000 रूपए
202276,500 रूपए4000 रूपए
202385000 रूपए8500 रूपए
202493750 रूपए8750 रूपए

इसे भी पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री एनएल कुमार ने की प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस में बदलाव की मांग

Dhanbad News : बोनस, मंईयां योजना व पेंशन के 517 करोड़ रुपये से बूम करेगा धनबाद का बाजार

Bokaro News : प्रति मिलियन टन उत्पादन के हिसाब से बोनस राशि तय करे प्रबंधन

बोनस मिलने की घोषणा से ठेका मजदूरों में खुशी की लहर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola