बोनस मिलने की घोषणा से ठेका मजदूरों में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूर ने खुशी मनाते हुए मिठाई खिलाकर शुभकामना दी.

विज्ञापन

बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ठेका मजदूर को कोल इंडिया से बोनस मिलने की घोषणा पर परियोजना क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूर ने खुशी मनाते हुए मिठाई खिलाकर शुभकामना दी. एटक यूनियन के एरिया सचिव रामजी साह, डॉ राधेश्याम चौधरी, बाबूलाल किस्कू, रामसुंदर महतो ने बताया कि एटक यूनियन के केंद्रीय नेता की पहल पर कोयला क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूरों को 8.33% बोनस देने की घोषणा कोल इंडिया के द्वारा की गयी है. मजदूरों को काली पूजा पर बोनस देने के लिए राजमहल परियोजना प्रबंधन को कोल इंडिया के द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है. कार्यरत सभी ठेका मजदूर को बोनस देने का निर्देश दिया गया है. बोनस की घोषणा पर ठेका मजदूरों ने खुशी का इजहार किया. मौके पर फारुक अंसारी, प्रदीप दे, रिजाउल अंसारी, अली हुसैन, फैयाज अंसारी, विनय शर्मा आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola