भाई की कलाई पर सजेगी प्यार की डोर, मेहरमा में राखी की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मिठाई व राखी से सजी दुकान | Prabhat Khabar Network

भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन की तैयारियों के बीच मेहरमा बाजार में रौनक बढ़ गई है. रंग-बिरंगी राखियों और स्वादिष्ट मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. विभिन्न डिजाइनों की राखियां और मिठाइयों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं.

विज्ञापन

मेहरमा, गोड्डा : भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन को लेकर मेहरमा बाजार में रौनक बढ़ गई है. शुक्रवार को होने वाले त्योहार को लेकर बाजार में राखी और मिठाई की दुकानें सज गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखी और मिठाई की खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न डिजाइन की राखियां और मिठाइयां काउंटर पर सजा कर रखे हैं.

मिठाई की दुकान  रखी से सजी दुकान | Prabhat Khabar Network
मिठाई व राखी से सजी दुकान | Prabhat Khabar Network

बाजार में 10 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति पीस तक की राखियां बिक रही हैं, जबकि मिठाई की कीमत 200 रुपये से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी और भाइयों के लिए ब्रेसलेट राखी की मांग अधिक है.

रक्षा बंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां और मिठाइयां खरीद रही हैं. त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola