रजरप्पा में भीम आर्मी की बैठक, संविधान और सामाजिक न्याय के लिए प्रखंड स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 13 चितरपुर बी - बैठक में शामिल भीम आर्मी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में भीम आर्मी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। सामाजिक न्याय के लिए रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन

रजरप्पा: भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) रामगढ़ जिला कोर कमेटी की बैठक कोठार में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत और विस्तारित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए 15 अगस्त के बाद जिले के सभी प्रखंडों में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मैदान में उतरेंगे.

संगठन के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटी समाज के लोगों को एकजुट कर उनके अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से शामिल जिलाध्यक्ष संदीप कुमार रवि ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमारा संकल्प हैं. संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत और गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भीम आर्मी कार्यालय में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर राम एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नंदकिशोर दास ने की.

मौके पर महेंद्र रविदास, तेजू रविदास, नंदकिशोर दास, जिला संगठन सचिव करण रविदास, संदीप कुमार रवि, बालेश्वर रविदास, अजय कुमार, अजय राम, किशोर कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
शंकर चंद्र पोद्दार

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola